Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

 अशोका गार्डन में 10 जून की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दोमंजिला मकान से गिरकर घायल हुइ किशोरी के बयान दर्ज होने और मामले की जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक दम्पत्ति के खिलाफ मारपीट कर छत से धक्का देने का केस दर्ज कर लिया है। 

अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय दुर्गा लोधी पुत्री रतन सिंह लोधी हिनौतिया में बाला प्रसाद के मकान में किराए से परिवार के साथ रहती है। 15 वर्षीय दुर्गा लोधी के पिता निजी काम करते हैं। 10 जून की रात करीब 11:30 बजे दुर्गा का अपनी बहन से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो रहा था। काफी शोर-शराबा होने पर मकान मालिक बाला प्रसाद और उसकी पत्नी विमला बाई किरायेदार दुर्गा के कमरे पर पहुंचे और 15 वर्षीय दुर्गा लोधी को हंगामा करने से रोका। इस पर दुर्गा ने उनसे झूमाझटकी करना शुरू कर दी। इस दौरान धक्का लगने से 15 वर्षीय दुर्गा लोधी मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ी। लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण 15 वर्षीय दुर्गा लोधी गंभीर चोट लगी थीं। अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना पर पहुँची पुलिस ने दुर्गा के बयान दर्ज किए थे। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बाला प्रसाद और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने के इरादे से धक्का देर मकान से गिराने का केस दर्ज कर लिया है।