mp03.in संवाददाता भोपाल :

कोलार  में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 एसआई संजय वर्मा के अनुसार 28 वर्षीय वंदना कुर्मी पति राहुल कुर्मी महाबडिय़ा कजलीखेड़ा की निवासी थी और गृहणी थी। उसका पति एमपी नगर में प्रायवेट जॉब करता है। वंदना की शादी को आठ साल बीत चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। सोमवार सुबह पति जॉब पर चला गया था। तभी सुबह करीब 11 बजे महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर के समय वंदना  जब  कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन चेक करने पहुंचे। काफी आवाजें लगाने पर भी उसने गेट नहीं खोला। गेट तोड़कर चेक किया। महिला फंदे पर लटकी दिखी। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।