अज्ञात कारणों से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

mp03.in संवाददाता भोपाल ा
छोला मंदिर इलाके में अज्ञात कारणों से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार कल्याण नगर छोला निवासी अर्जुन जाटव (18) प्रायवेट काम करता था। उसके पिता मंडीदीप में रहते हैं और वहीं एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। अर्जुन की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वह छोला रोड पर ही पति के साथ रहती है। घर में मां और अर्जुन अकेले रहते हैं। शनिवार को मां-बेटे ने साथ खाना खाया और अर्जुन अपने रूम में सोने चला गया। कल सुबह मां ने उठकर देखा तो अर्जुन का शव फांसी के फंदे पर लटका था। उसकी मां ने बहन और बहनोई को मामले की सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। कमरे की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अज्ञात युवक आईएसबीटी और रानी कमला पति स्टेशन के आस पास में भीख मांगता था। कल शाम को सांची दूग्ध संघ के पास सड़क पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की शिना ती के प्रयास किए जा रहे हैं।