निर्माणाधीन मोबाईल टावर से गिरे टावर मैकेनिक की हुई मौत

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
बिलखिरिया में समरधा में निर्माणाधीन बीएसएनएल के टावर पर काम करने आए छत्तीसगढ़ निवासी 30 वर्षीय मैकेनिक की 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से मौत हो गई।
बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक मूलत: बिलासपुर निवासी 30 वर्षीय कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर टावर मैकेनिक था। टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर को दो दिन पहले ही बिलासपुर से बिलखिरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समरधा में निर्माणाधीन बीएसएनएल के टावर पर काम करने भेजा गया था। मोबाइल पर नेटवर्क नहीं मिलने के कारण् टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर दो दिन से 100 फीट ऊंचे निर्माणाधीन टावर पर चढ़कर अपने स्वजन से मोबाइल से बात किया करता था। टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर के साथ एक व्यक्ति और भी रहता था। वह उसे ऊंचे टावर पर चढ़ने से रोकता भी था। बुधवार रात में कल्लू फिर से मोबाइल लेकर टावर पर बात करने चढ़ गया था। अगली सुबह टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर नीचे जमीन पर लहलुहान हालत में मिला। टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर का मोबाइल ऊपर टावर पर रखा मिला है। पुलिस का अनुमान है कि टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर रात में बात करते समय ऊपर ही सो गया होगा। रात में टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर के शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। टावर के ऊपर बात करने के लिए टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर ने दो दिन में बैठने के लिए जगह भी बना ली थी। टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी, शुक्रवार को टावर मैकेनिक कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।