विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। दोपहर तीन बजे से आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जा सकता है, जिसमें भाजपा के घोषणा-पत्र में शामिल प्रदेश की करीब 60 लाख विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना पर मुहर लग सकती है।
बैठक के एजेंडे में रामलला दर्शन योजना, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की समीक्षा, राजिम कुंभ, प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) गड़बड़ी की सीबीआइ जांच आदि विषय शामिल हो सकते हैं। सरकारी खरीद के लिए धान की प्रति क्विंटल कीमत 3100 रुपये किए जाने के निर्णय की उम्मीद भी कैबिनेट की बैठक से बंधी हुई है।


टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द