शैलेश जेजुरिकर पीएंडजी के सीईओ बने
वॉशिंगटन। टाइड डिटर्जेंट और हेड एंड शोल्डर शैम्पू जैसे घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल ने शैलेश जेजुरिकर को सीईओ बनाने की घोषणा की है। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। शैलेश वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। वे मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे। जॉन मोलर पिछले चार साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। मोलर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति ने भारतीय मूल के उन सीईओ की सूची में एक और नाम जोड़ा है, जिसमें सुंदर पिचाई (गूगल), सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), और अरविंद कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं।


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल