राहुल गांधी की न्याय यात्रा मप्र में
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांघी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ ही मध्य प्रदेश में शनिवार को प्रवेश करने जा रहे हैं। यह यात्रा 2 मार्च को दोपहर धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मप्र के मुरैना में प्रवेश करेगी।
इस संबंध में जानकारी दे रहे प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार सुबह बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार 02 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे मुरैना में प्रवेश करने जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास राहुल गांधी न्याय यात्रा के साथ रोड शो करेंगे, शाम पांच बजे ग्वालियर शहर में चार शहर का नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रात्रि विश्राम ग्वालियर में होगा। यह यात्रा 06 मार्च तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।


पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में
ट्रंप का बयान: जंग टली, बिजली संयंत्रों पर हमले टालने का निर्णय
लिंक ओपन करते ही अकाउंट साफ, व्हाट्सऐप पर नया फ्रॉड सामने आया
लोकसभा में मोदी का संदेश: संकट के समय में देश और दुनिया को साथ लाना जरूरी
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही