रैडिसन समूह भारत में अपने होटल पोर्टफोलियो को दोगुना करेगी
नई दिल्ली। बेल्जियम मुख्यालय वाले रैडिसन होटल समूह का कहना है कि वह अगले कुछ साल में भारत में अपने पोर्टफोलियो को दोगुना करने के बारे में विचार कर रही है। वर्तमान में इस समूह की भारत में 200 से अधिक होटलें हैं। कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि भारत में हम अपना ध्यान एक स्थायी और समावेशी विकास मॉडल पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में समूह के होटल में कमरों की बुकिंग पिछले साल की तुलना में मात्र 20-30 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हाल में आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद वहां पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रैडिसन जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी लक्जरी होटल श्रृंखला है। वहां समूह के सात होटल परिचालन में हैं। इनमें से पांच घाटी में हैं। दो-तीन होटल पाइपलाइन में हैं।


कभी पाकिस्तान के खिलाफ मचाया था तहलका, अब पश्चिम बंगाल में आजमाएंगे किस्मत
पैट कमिंस की गैरहाजिरी, SRH के लिए शुरुआती मैच चुनौतीपूर्ण
मुंबई इंडियंस को मिली मजबूती, रोहित शर्मा की वापसी
IPL में बार-बार रनआउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप-3 में भारतीय स्टार्स का दबदबा
टी20 का असली किंग कौन? एबी डिविलियर्स ने बताया नाम