सिर पर शराब की बोतल मारकर की फोटोग्राफर की हत्या
Mp03.in संवाददाता भोपाल :
बागसेवनिया में एक फोटोग्राफर के सिर पर शराब की बोतल मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया निवासी फोटो ग्राफर ४० वर्षीय अरविंद नागर बीती 20 मई की रात विद्या नगर से घर लौट रहा था तभी रात करीब 10 बजे बागसेवनिया कलारी के सामने तीन लड़के आपस में झगड़ा करते हुए दिखाई दिए। अरविंद ने तीनों को झगड़ा करने से मना किया तो युवकों ने आपसी विवाद छोड़कर अरविंद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने बीयर की बोतल फोटो ग्राफर अरविंद के सिर पर मार दी। फोटो ग्राफर अरविंद के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो तीनों आरोपित वहां से भाग निकले। घटना के बाद फोटो ग्राफर अरविंद घर पहुंचा जहां उसके सिर की चोट गहरी देखकर पत्नी फोटो ग्राफर अरविंद को लेकर अस्पताल पहुंची। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अरविंद को हबीबगंज स्थित एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार दोपहर को इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दीया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला