यात्री जेट विमान मॉस्को के करीब क्रैश; इतने लोगों की गई जान
रूस का एक यात्री जेट शुक्रवार को मॉस्को में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में जेट के तीन क्रू सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय सुखोई सुपरजेट 100 में क्रू सदस्यों के अलावा एक भी यात्री नहीं था। सरकारी अपराध जांच एजेंसी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह विमान रूसी सरकार नियंत्रित प्राकृतिक गैस कंपनी ग्रैजप्रोम के स्वामित्व वाली एक विमान सेवा गाजप्रोम एविया का था। मरम्मत के बाद लुखोवित्से से मास्को लौटते समय विमान कैश हो गया।
नेपाल में 59 सवारों के साथ विमान रनवे से फिसला
उधर, नेपाल की निजी विमानन कंपनी बुद्धा एयर का एक विमान गुरुवार रात लुंबनी प्रांत में लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया। विमान में 59 लोग सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल