महिला प्रीमियर लीग में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत नसीब हुई। एस संजना ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर दिल्ली पर चार विकेट से जीत दर्ज करने में अहम रोल अदा किया। जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने संजना पर की तारीफ करती हुई दिखीं। उन्होंने नेट प्रैक्टिस की मजेदार कहानी बताई।मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने जहां से समाप्त किया था, वहीं से शुरुआत की है। हमने जिस तरह से खेला उससे वास्तव में खुश हूं। मैं अपने बल्लेबाजी कोच हिमांशु भैया को श्रेय देना पसंद करूंगी। उन्होंने मुझे कड़ी प्रैक्टिस कराई और मुझे ऊर्जा दी। मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रही थी, मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। मानसिक रूप से उस ब्रेक से मुझे मदद मिली।हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा, बल्लेबाजी करते समय विकेट ठीक दिख रहा था, हमने सोचा कि अगर हम खेल को गहराई तक ले जाएं तो हमें लगा कि हम जीत सकते हैं। वह अभ्यास सत्र के दौरान छक्के लगा रही थी और उसने आज रात हमें दिखाया। हम पहली 3 गेंदों में खेल खत्म करना चाह रहे थे लेकिन हम जानते हैं कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है, सजना की वजह से मैं यहां खड़ा हूं। पहले या दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करना मायने नहीं रखता, केवल परिस्थितियां मायने रखती हैं।


UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम