महिंद्रा ने अडाणी टोटल एनर्जी से किया करार
नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने देश भर में इलैक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए अदाणी टोटल गैस की एक इकाई के साथ समझौता किया है। प्रमुख वाहन कंपनी ने बताया कि उसने अदाणी टोटल एनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार एमओयू देशभर में एक विस्तृत ईवी चाíजंग बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक खाका तय करता है। एमएंडएम ने कहा कि इसके अलावा साझेदारी में खोज, उपलब्धता, नेविगेशन और लेनदेन को कवर करने वाले ग्राहकों के लिए चाíजंग नेटवर्क तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए ई-मोबिलिटी समाधान पेश करना भी शामिल होगा। इसमें कहा गया है कि इस सहयोग से इलैक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी400 ग्राहकों के पास अब 1,100 से अधिक चार्जर तक पहुंच होगी।


इंदौर से शारजाह जाने वालों पर महंगाई की मार, फ्लाइट बंद और किराया महंगा
स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर मिलेगा मौका, Madhya Pradesh में विशेष अभियान
मंत्री बदल सकते हैं जिम्मेदारियाँ: नीतीश के दिल्ली जाने से सरकारी विभागों में संभावित बदलाव
बिजली बचाने का नया तरीका, स्मार्ट टेक्नोलॉजी से होगी बड़ी बचत