कर्नाटक विधानसभा का सत्र 12 फरवरी से
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा का सत्र आगामी 12 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया इस सत्र में अपना रिकॉर्ड 15वां बजट पेश करने वाले हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल थावरचंद गहलोत के विधानसभा के संयुक्त सदनों को संबोधित करने के साथ होगी। राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि बजट 16 फरवरी को पेश किया जाएगा।


बस ड्राइवर की लापरवाही बनी मौत की वजह, 10 मीटर तक घिसटी बच्ची
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त की रेड, फर्जी बिल मामले में जांच तेज