खेलने के दौरान कुएं में गिरी मासूम बच्ची.......

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
नेहरू नगर पुलिस लाइन के पीछे वाल्मिकी नगर में गेंद से खेल रही बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
कमलानगर पुलिस के मुताबिक मूलत: गुना निवासी 12 वर्षीय चंदा पुत्री रवि वाल्मिकी 15 दिन पहले अपने दादा काले वाल्मिकी के घर रहने आई थी। नेहरू नगर में पुलिस लाइन के पीछे रहने वाला काले वाल्मिकी सफाईकर्मी का काम करते है। दोपहर करीब 12 बजे चंदा दादा के घर के पास गेंद से खेल रही थी। उसी दौरान 12 वर्षीय चंदा की गेंद उछलकर पास के कुएं में गिर गई। 12 वर्षीय चंदा कुएं में झांककर गेंद देख रही थी, तभी 12 वर्षीय चंदा का संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में गिर गई। 12 वर्षीय चंदा को कुएं में गिरता देख आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह 12 वर्षीय चंदा को कुएं से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चेक करने के बाद डाक्टर ने 12 वर्षीय चंदा मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव लेकर स्वजन गुना रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।