भारत-अफगानिस्तान का मैच कल इंदौर में
इंदौर । भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को टी-21 मैच प्रदेश के इंदौर शहर में खेला जाएगा। दोनों टीमें शुक्रवार शाम को इंदौर पहुंच गई है। भारतीय टीम के साथ विराट कोहली नहीं आए हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली से इंदौर पहुंची। सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया था। इसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के साथ टी-21 सीरीज के लिए इंदौर के आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले मैच में आवेश को नहीं खिलाया गया था। अब देखना है कि आवेश को 14 जनवरी को उनके घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में खिलाया जाता है या नहीं।शुक्रवार शाम को इंदौर पहुंची भारतीय टीम के साथ सितारा बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे। शनिवार को सुबह 9 बजे बाद उनके आने की उम्मीद है। शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी।


छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया