फर्नीचर दुकानों में लगी आग से मय सामान हुईं खाक
Mp03.in संवाददाता भोपाल :
जांहगीराबाद में जिंसी तिराहे के पास दो फर्नीचर दुकानों में लगी आग से दुकानों के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांहगीराबाद में जिंसी तिराहे के पास मारुति कार शोरूम के सामने एक फर्नीचर दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग से फर्नीचर दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में अनियंत्रित आग ने बाजू की फर्नीचर दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें भी रखा सामान भी जल गया। हालांकि जल्द ही दमकलों के मौके पर पहुंचने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया।6 दमकलों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला