दो दिन में 2087 सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में दो दिन से लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 798 रुपए सस्ता होकर 72,028 रुपए पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 75,636 का हाई बनाया। इससे पहले बीते दिन 23 मई सेंसेक्स ने 75,499 का हाई बनाया था। वहीं, निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने फ्लिपकार्ट के 950 मिलियन डॉलर (7,891 करोड़ रुपए) के फंडिंग राउंड में लगभग 350 मिलियन डॉलर (2,907 करोड़ रुपए) का निवेश किया है।


मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित
फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन बना सहारा, कंबल ओढ़कर मुंबई पहुंचे शिवम दुबे