जुए का 'अड्डा' सील! एंटी क्राइम यूनिट की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
रायपुर : जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा में मुनिबाबा जंगल के पास पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
मौके से बरामद सामग्री
पुलिस के छापे के दौरान आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 45,000 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद के रूप में हुई है। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कानूनी कार्रवाई
जुआ खेलने वालों के खिलाफ थाना आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ और सट्टा रोकने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस की सक्रियता
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अवैध जुआ या सट्टा में भाग न लें और ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल