mp03.in संवाददाता भोपाल :

भोपाल ,कमला नगर के शबरी नगर में फेब्रीकेशन वर्क का काम करने वाले युवक ने फाँसी लगा कर अपने जीवन का अंत कर लिया | 

ए.एस.आई. के.के. दिवेदी ने बताया कि 20 वर्षीय दीपक कुशवाह पुत्र दामोदर कुशवाह निवासी शबरी नगर फेब्रीकेशन वर्क करता था। बीते एक साल से सागर में ही रहकर काम कर रहा था। मंगलवार को वह सागर से भोपाल आया था।बुधवार सुबह बहन के दुपट्टे से पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर जान दे  दी | बुधवार को  खुदकुशी के पूर्व तक उसका बर्ताव सामान्य था। चहरे पर किसी प्रकार का तनाव नहीं था। पिता दामोदर ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाते हैं। दीपक उनका इकलोता बेटा था। जबकि एक बेटी है और पत्नी गृहणी है। दीपक किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। उसने किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र भी कभी नहीं किया। फोन पर उससे अकसर बातचीत की जाती थी,वह नौकरी में भी किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं करता था। उसने सुसाइड क्यों किया इस बात का पता  नहीं चल  सका है।पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जांच शुरू क्र दी है | 
 एएसआई का कहना है कि कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल की टीम ने भी स्पॉट का मुआएना किया है। 


- वृद्ध ने किया सुसाइड
छोला मंदिर थाना इलाके में स्थित प्रेम नगर में रहने वाले 60 साल के तुलसीराम रायकवार ने आज तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। वे मूलत: होशंगाबाद के निवासी थे और वहीं एक ईंट के भट्टे में मजदूरी करते थे। यहां उनकी पत्नी तथा दो बेटे दिनेश और गणेश रहते हैं। जबकि बेटी विनिता की शादी भी भोपाल में ही हुई है। तुलसी दो दिन पहले ही भोपाल आए हैं। यहां उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ चल रहा था। वह लगातार जान देने की बात कर रहे थे। बीती रात उनकी पत्नी इमरती बाई ने समझाइश देकर उन्हें शांत करा दिया था। आज तड़के उन्होंने वायर का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।