पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एक पुरुष नक्सली ढेर
गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर हुआ है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले के लगे ओडिसा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक नक्सली की मौत हो गई। शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिसा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सली होने की सूचना पर बीती रात टीम ऑपरेशन पर निकली थी। कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे। इस दौरान टीम ने फायरिंग की।गोली लगने पर एक नक्सली ढेर हो गया।


दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक