एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया। शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुनने से संबंधित प्रस्ताव को मुंबई के एक होटल में आयोजित बैठक में सभी 57 नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित हुआ। तीन अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें पार्टी को शानदार विजय दिलाने के लिए शिंदे को सराहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद और महायुति गठबंधन पर विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


केंद्रीय मंजूरी: देश में लघु जल विद्युत विकास के लिए 2584 करोड़ का निवेश
गुजरात पोर्ट पर उतरा भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’, UAE से 81 हजार टन कच्चा तेल लाया
उद्घाटन कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना