उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खेल मानव के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह कौशल में विकास के साथ सामूहिक प्रयास, साहस, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क को बढ़ावा प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। नई शिक्षा नीति में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गयी है।
उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की क्रिकेट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं सुसौम्या तिवारी, सौम्य पांडेय, रजत पाटीदार का उल्लेख कर उपस्थित क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आज अंकुर खेल मैदान भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का क्रिकेट शॉट लगाकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामना दी। 5 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीम सहभागिता कर रही हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित