बॉक्स ऑफिस क्लैश में ‘डकैत’ का असर, ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार धीमी
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हर तरफ छाई है। अपनी कहानी, एक्शन, निर्देशन और कमाई हर कसौटी पर इसे तारीफें मिली हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसने दोनों हाथों से पैसे बटोरे हैं और 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म की रिलीज को अब चौथा वीक चल रहा है। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। जानिए बीते दिन इसका कैसा हाल रहा और हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने कितना कलेक्शन जुटाया?
सिंगल डिजिट में आया कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन किया है। मगर, अब इसकी कमाई एकल संख्या पर आकर सिमट गई है। लगातार दो दिन इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 22वें दिन इसने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये हो चुका है।
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाते हुए शुरुआत की थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई।
- 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
- पहले वीक इसने कुल 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटाया।
- दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही।
- तीसरे वीक का कुल कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये है।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
क्या 'डकैत' का पड़ेगा असर?
अब तक फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज करती आ रही है। इसके साथ रिलीज हुई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी नहीं टिक पाई। आज 10 अप्रैल को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' थिएटर्स में सज गई है। देखना होगा कि क्या इसका असर 'धुरंधर 2' की कमाई पर पड़ेगा या यह भी जल्द विदा लेगी।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह अर्धशतक लगाने की तरफ बढ़ रही है। बुधवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार यानी 15वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल नेट कलेक्शन 44.80 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।


राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”