mp03.in संवाददाता भोपाल 

गोविंदपुरा इलाके में  गौतम नगर गेस एजेंसी के पास साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार शेख इब्राहिम पिता शेख उमर (52) कैलाश नगर गोविंदपुरा में रहते थे। वे प्राइवेट काम करते थे। गत 17 मई की रात वह बरखेड़ा की तरफ  से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी गौतम नगर में गेस एजेंसी के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर फ रार हो गया। इधर गंभीर रूप से घायल शेख इब्राहिम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।