संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म में मनाया गया संविधान दिवस
रायपुर : भारत के संविधान को आत्मसात् करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म में आज संविधान दिवस मनाया गया।
संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। पठन पूर्व, संयुक्त संचालक अनुराग दीवान द्वारा भारत के संविधान एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी अनुक्रम में हमारा ‘संविधान, हमारा स्वाभिमान’ के तहत् खनिज विभाग में भारत के संविधान पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।


राजनीति की जुबानी जंग: ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र मंत्री ने पलटवार किया
पुलिस और राहतकर्मी घटनास्थल पर मौजूद
PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज