मुख्यमंत्री डॉ. यादव शांतिकुंज पहुँचे
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे। शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री महेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हार्दिक स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट कर विभिन्न रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया। डॉ. पण्ड्या एवं शैल दीदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने युगसाहित्य एवं गायत्री महामंत्र लिखित उप-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि नारी सशक्तिकरण, युवा जागरण सहित समाज के नवसृजन में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रदेश का सतत् सहयोगी रहेगा।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शांतिकुंज पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सन् 1926 से सतत् प्रज्ज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक का दर्शन कर समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की। साथ ही युगऋषिद्वय की पावन स्मारक सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा में अपनी भावांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे।


चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती
रोहित पवार के बयान पर मंगल प्रभात लोढ़ा का जवाब