डेंगू, मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु अभियान जारी।
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बारिश के मौसम के साथ गर्मी और उमस के बीच में जलजनित बिमारियां फैलती है। उन्हे रोकने के लिए आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किए है। इसी तारतम्य में जोन क्रं. 02 वैशाली नगर के वार्ड क्रं. 22 कुरूद बस्ती में अभियान चलाया गया। जिसमें डेंगू मेलेरिया, मच्छर उन्मूलन हेतु मैलाथियान, टेमिफास, जला आयल का छिड़काव किया गया। विशेष रूप से कुलरो, गमलो, जल जमाव वाले क्षेत्रों जहां भी पानी रूकने की संभावना है उन जगहो पर दवा छिड़काव किया जा रहा है। घर-घर जाकर क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है।
सभी लोगो को समझाइस दी जा रही है कि कहीं पर भी पानी जमा नही होने देवे। निगम की टीम घर-घर के साथ, स्कूलो, भवनो, हास्टलो, आवासिय परिसरो आदि क्षेत्रो में जाकर गहनता के साथ छिड़काव कर रही है एवं आवश्यक जानकारी भी दे रही है। आज 245 कुलर, 80 गमले, 45 कंटेनर, 35 जानवरो के पीनी पीने की टंकी इत्यादि की सफाई करवाई गई।


सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी