वाॅटर प्लांट दिलाने का झांसा देकर कारोबारी को लाखों की चपत

mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहपुरा थाना इलाके के एक कारोबारी को दिल्ली के जालसाज ने सीहोर में वाॅटर प्लांट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। कई बार बोलने पर भी जब आरोपी ने रकम को नहीं लौटाया तो फरियादी ने शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एसआई नवीन पांडे ने बताया कि शुभालय बंगलों औरा मॉल निवासी रामकृष्ण दुबे व्यवसायी हैं। उनका बावडिय़ा कला में विहान इंटरप्राइजेस नाम से ऑफि स है। उन्हें सीहोर में वाटर प्लांट खोलना था। उनका संपर्क दिल्ली निवासी प्रफु ल्ल जैन से हुआ। प्रफु ल्ल जैन ने उन्हें किफ ायती वाटर प्लांट दिलानें का झांसा दिया था। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में उनसे लाखों रुपए ले लिए। रुपए देने के बाद भी प्लांट नहीं पहुंचाया गया। रामकृष्ण दुबे ने प्रफु ल्ल जैन पर प्लांट भिजवाने का दबाव बनाया तो प्रफु ल्ल जैन ने कु छ रुपए लौटा दिए थे, बाकि रुपए वह नहीं लौटा रहा था। लिहाजा रामकृष्ण दुबे ने घटना की शिकायत आलाधिकारी और शाहपुरा पुलिस से की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कितनी रकम दी गई थी और कितनी लौटाई गई है। इसके लिए रामकृष्ण दुबे से खाते की जानकारी मंगवाई गई है।