ब्रिक्स कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

mp03.in संवाददाता भोपाल :
मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सलैया में ब्रिक्स कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी के सही कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
एसआई रमेश सिंह ने बताया कि नीतेश सिंह पिता राजेश सिंह कु शवाह (35) लीला आतुल्य कॉलोनी सलैया में रहते थे। वह बिलखिरिया में ब्रिक्स का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक साल का बेटा है। पत्नी का मायका कोलार में है, जबकि नीतेश मूलत: जबलपुर के रहने वाले हैं। करीब तीन दिन पहले दंपती जबलपुर गए थे। वहां अपने बेटे को दादा दादी के पास छोड़कर आ गए। शुक्रवार को उनकी पत्नी का वृत था और वह कोलार गई हुई थी। उन्होंने पति को कॉल किया, लेकिन वह कॉल रीसिव नहीं कर रहे थे। शाम तक बार-बार कॉल करने पर भी नीतेश ने कॉल रीसिव नहीं किया। अनहोनी की आशंका होने पर पत्नी ने नीतेश के दोस्त नीलेश बामनिया को घर पहुंचाया था। वे घर की सेंट्रल लॉक की चाबी लेकर पहुंचे और गेट खोला। इस दौरान नीतेश का शव नायलोन की रस्सी के सहारे पंखे पर लटका नजर आया। उन्होंने घटना की जानकारी नीतेश की पत्नी को दी। कोलार से वह परिवार के साथ पहुंची और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।