ब्रिटेन के महाराजा चाल्र्स को कैंसर हुआ
इंग्लैंड । ब्रिटेन के महाराजा किंग चाल्र्स को कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि किंग चाल्र्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। पैलेस ने यह भी कहा कि किंग चाल्र्स अपने ट्रीटमेंट को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। 75 साल के किंग चाल्र्स पिछले महीने ही तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। सोमवार को पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है। हालांकि, पैलेस ने यह भी बताया कि ये प्रोस्टेट कैंसर नहीं है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद