बीजेपी ने चुनाव में बाजी मारी
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला को जीत मिली है। मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी प्रत्याशी हरप्रीत कौर को 19 वोट मिले, जो बहुमत का आंकड़ा है। कुल 36 वोट पड़े थे। बीजेपी के 16 पार्षद हैं, इसके बाद आप-कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी मेयर बनवा दिया। चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। सदन में कुल 35 पार्षद थे, जबकि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का भी एक वोट था। आप-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने मेयर का चुनाव जीता है।


महोत्सव में सुरक्षा चाक-चौबंद, तीन प्रवेश द्वार से ही एंट्री
बासवराजू के खात्मे के बाद जवानों ने संभाली कमान, कैंप स्थापित
विधायकों पर नजर, पार्टी लाइन से भटकने का डर बढ़ा
गैस संकट के बीच बड़ी सप्लाई, उपभोक्ताओं को उम्मीद
फेड रिजर्व के फैसलों से तय होगी आगे की दिशा