बाइक सवार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
बैरसिया थाना इलाके के गरेठिया गांव में काम मिलने के इंतेजार में पीठे पर खड़े मजदूर को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोनकक्ष गांव बैरसिया निवासी मुकेश अहिरवार पुत्र खयालीलाल अहिरवार (35) देहाड़ी मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वह गरोठिया गांव में स्थित मजदरों के पीठे पर खड़ा काम मिलने का इंतेजार कर रहा था। यहां भूसे की ट्रलियां खाली होती हैं। जिस कारण काम आसानी से मिल जाता है। मृतक के भाई सुनील अहिरवार ने बताया कि घटना के समय भाई सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक तेज र तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे भाई को गंभीर चोटे आई, पहले उन्हें बैरसिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल रिफकर दिया गया। यहां रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक भी घायल हुआ था। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। सुनील का कहना है कि मृतक के तीन बच्चे विशाल (15) दीक्षा (13) और अंशुल (11) हैं। उनकी पत्नी भूरिया बाई गृहणी हैं। मुकेश परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।