महिला रेस्टोरेंट संचालिका के साथ मारपीट

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
भोपाल के अयोध्या नगर बायपास पर जहां बदमाशों ने सरेआम महिला और उसके कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 4 से 5 बदमाश रेस्टोरेंट में घुस गए और मारपीट करने लगे।
भोपाल के अयोध्या नगर बायपास पर स्थित राजवर्धन रेस्टोरेंट की संचालिका अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रही थी। तभी सामने बैठे बदमाशों ने शराब के नशे में उनके रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तो वे भड़क गए। पीड़िता ने बताया कि कुछ ही देर बाद चार से पांच बदमाश उनके रेस्टोरेंट में घुसे और हॉकी और अन्य हथियारों से मारपीट करने लगे। जिसमें होटल संचालिका को मामूली चोटें आई है। वहीं इस घटना में होटल के कर्मचारी भी घायल हो गए।