टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली ढेर
जगदलपुर। बीजापुर-सुकमा जिले की सरहद पर स्थित टेकलगुड़ेम गांव में हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। नक्सल संगठन ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है। जिसमें सेक्शन कमांडर कंपनी नंबर 2 की महिला नक्सली माड़वी राजे और बटालियन नंबर 1 का सदस्य माड़वी बोज्जा शामिल है।
मुठभेड़ में 3 जवान शहीद और 14 जवान घायल हुए थे। नक्सलियों ने शहीदों के पास से लूटे गए सामान का वीडियो भी जारी किया है। इस हमले का जिम्मेदार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को बताया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने दावा किया था कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। जिसे झूठा बताया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद