विराट कोहली को मिली 15 साल बाद टीम में जगह, क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं | विराट कोहली को डीडीसीए ने विजय हजारे की संभावित टीम में जगह दी है | सिर्फ विराट कोहली नहीं ऋषभ पंत भी दिल्ली की टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ही ये कंफर्म हो गया था कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 3 मैचों में दिल्ली के लिए खेल सकते हैं |
15 साल बाद विजय हजारे में विराट
विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना बेहद खास होगा क्योंकि ये दिग्गज 15 सालों के बाद इस टूर्नामेंट में खेलेगा | विराट कोहली आखिरी बार साल 2010 में इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आए थे | विराट कोहली ने विजय हजारे में 13 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 819 रन निकले हैं. विराट कोहली के नाम विजय हजारे में चार शतक हैं |
वर्ल्ड कप 2027 है रडार पर
विराट कोहली के रडार पर साल 2027 वर्ल्ड कप है. रिपोर्ट्स हैं कि विराट को वनडे क्रिकेट में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी गई थी और वो ऐसा कर भी रहे हैं. वैसे विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में साफ-साफ कह दिया था कि उनकी तैयारी शारीरिक से ज्यादा मानसिक होती है | विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल प्रदर्शन करते हुए 302 रन बनाए थे. उनके बल्ले से लगातार दो शतक निकले थे. ये खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था |
रोहित शर्मा भी खेलेंगे विजय हजारे
सिर्फ विराट कोहली नहीं रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों के मुताबिक रोहित का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पक्का है | ये खिलाड़ी भी विराट की तरह एक ही फॉर्मेट खेल रहा है. वो टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं |


राशिफल 11 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार
युवाओं को कानून, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता का पाठ पढ़ाएगी मध्यप्रदेश पुलिस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर छात्राओं ने रंगोली से दिया राष्ट्रसेवा का संदेश