नए गैस कनेक्शन पर रोक, पुराने उपभोक्ताओं पर असर नहीं
भोपाल|मध्य प्रदेश में रसोई गैस को लेकर आम लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं. इंदौर में नए LPG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके चलते e-KYC और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं फिलहाल रोक दी गई हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू के अनुसार यह निर्णय अस्थायी रूप से लागू किया गया है|
भोपाल में एजेंसी पर हंगामा
उधर राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे, जिनमें कई ऐसे ग्राहक भी शामिल थे जिन्होंने 4-5 दिन पहले ही गैस बुक कराई थी, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला था|


धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी