एपस्टीन केस में नया मोड़, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एपस्टीन फाइल्स को लेकर हुए खुलासों ने पूरी दुनिया को एक घिनौने राज ने अवगत कराया। जब-जब इस मामले में नए खुलासे और नाम सामने आते हैं, वह सभी को चौंका देने वाले होते हैं बड़े से बड़े हस्तियों से लेकार नेता अभिनेका सभी पर इस मामले में आरोप लगे हैं। न्याय विभाग ने गुरुवार को इस मामले में एक महिला के साथ साक्षात्कार के बाद कुछ और बाते सामने आई है। साक्षात्कार को तीन भाग में जारी किया गया है, जिसमें महिला ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह खुलासा न्याय विभाग की तरफ से ऐसे समय प किया गया है जब डेमोक्रेट्स उस पर राष्ट्रपति से जुड़ी सामग्री छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़े कई दावे किए गए हैं।
साक्षात्कार में ट्रंप से जुड़े पांच सबसे महत्वपूर्ण दावे
किशोरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
महिला ने जांचकर्ताओं के बताया कि जब वह 13 से 15 वर्ष की थी, तो एपस्टीन एक बार उसे न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी ले गया था। वहां एक बड़ी इमारत में उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से हुई थी। बयान के अनुसार कथित यौन शोषण से पहले ट्रंप ने कमरे में मौजूद सभी लोदों को बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने अपना बचाव करते हुए ट्रंप को काट लिया। जिसेक बाद लोग कमरे में आ गए। महिला ने बाताया कि इसके बाद ट्रंप दो बार फिर उससे मिले। लेकिन उसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।
ट्रम्प और एपस्टीन के बीच ब्लैकमेल का दावा
महिला ने आगे आरोप लगाया कि उसन एपस्टीन और ट्रंप के बीच बातचीत को सुना था। उसने एपस्टीन और ट्रम्प के बीच ब्लैकमेल को लेकर हुई बातचीत सुनी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रंप ने 'कैसिनो के माध्यम से पैसे की हेराफेरी' के बारे में बात की थी और आरोप लगाया कि एपस्टीन के ब्लैकमेल के बारे में उनके करीबी लोगों को पता था।
ट्रम्प और एपस्टीन के बीच ईर्ष्या के आरोप
महिला ने आगे गवाही में बताया कि उसने दोनों पुरुषों के बीच तनाव महसूस किया। उसने दावा किया कि ट्रंप कभी-कभी एपस्टीन से जलते थे। हालांकि सावर्जनिक रूप ले वे एक जैसा व्यवहार दी करते थे। गवाही के अनुसार, कथित तौर पर दोनों ने लड़कियों के बारे में बात करते समय 'ताजा मांस', 'कलंकित' और 'निष्पक्ष' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
अश्लील तस्वीरों से जुड़े ब्लैकमेल के आरोप
गवाह ने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने यौन संबंधों के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें लीं और बाद में तस्वीरों से उसकी मां को ब्लैकमेल किया। महिला ने बताया कि एपस्टीन और उसके सहयोगी जिम एटकिंस ने तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी मां को रियल एस्टेट कंपनी से पैसे निकालकर तस्वीरों के बदले देने पड़े। जिसके कारण उसकी मां को जेल जाना पड़ा।
एपस्टीन के नेटवर्क और दुर्व्यवहार के बारे में आरोप
महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसके साथ छह से बीस बार यौन शोषण किया था। और कभी-कभी अन्य धनी पुरुष भी मौजूद थे। महिला ने दावा किया कि एपस्टीन इन मुलाकातों के दौरान उन्हें नशा करता था। कभी कभी इसे नई लकड़ियों को भर्ती करने के लिए भी भेजा जाता था।


महिलाएं कौन सा रुद्राक्ष पहनें? जानिए धार्मिक मान्यताएं और पहनने की विधि
पौराणिक रहस्य: Kal Bhairav ने क्यों दिया Brahma को दंड, जानें पूरी कथा
यूपी का चुनावी दंगल गरमाया, Chirag Paswan बोले—हर 403 सीट पर लड़ेंगे चुनाव
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब