हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाईक खंबे से टकरा जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ में भीषण हादसा: सगाई से लौटते समय पिकअप खाई में पलटी, चार की मौत, 28 से अधिक ग्रामीण घायल।
मिली जानकारी के अनुसार तुर्रीपारा का रहने वाला रितेश उरांव (19 साल) अपने एक साथी राजेश चंद्रा के साथ सोमवार सुबह बर्थडे मनाने के लिये आमापाल गया हुआ था। बताया जा रहा है बाइक सवार दोनों युवक शाम करीब चार बजे के आसपास घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों युवक जब गोवर्धनपुर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से उछलकर सड़क किनारे खंबे से जा टकराई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डॉक्टर ने रितेश उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक राजेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।


ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा