कटनी में आस्था पर चोट, 40 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ा गया; बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले (Katni District)के पाठक वार्ड क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब देर रात एक प्राचीन हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) को तोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग 40 साल पुराना था और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ था. घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया और बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए.
जानकारी के अनुसार, यह मंदिर लक्ष्मी पान भंडार के पास स्थित था और रेलवे निर्माण कार्य के दौरान L&T कंपनी की टीम ने काम करते हुए मंदिर को तोड़ दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि न केवल मंदिर तोड़ा गया, बल्कि हनुमान जी की प्रतिमा को नाले में फेंक दिया गया. इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया.
भट्टा मोहल्ला से लेकर मुड़वारा स्टेशन और साउथ रेलवे स्टेशन बाजार जाने वाले मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया. विरोध प्रदर्शन करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन और L&T कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के एरिया मैनेजर, सीएसपी कटनी और रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके की स्थिति संभालने और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर डटे रहे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदिर को बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के तोड़ा गया, जो न केवल धार्मिक भावना को आहत करता है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है. उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी