हाई कोर्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ, जज और स्टाफ ने बस्तर बाढ़ राहत में दिया योगदान
बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने मानवीय पहल की है. जिसके तहत हाई कोर्ट के सभी जजों, रजिस्ट्री के अधिकारियों सहित जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने एक दिन का वेतन दान किया है.
बाढ़ पीड़ितों के लिए जज और स्टाफ ने दान किया एक दिन का वेतन
हाई कोर्ट के जज और स्टाफ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 26 लाख 40 हजार 506 रुपए जमा कराए गए हैं. न्यायपालिका ने अपने संवैधानिक दायित्वों के साथ-साथ आपदा के समय में सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचय दिया है.
चीफ जस्टिस ने किया था अनुरोध
बता दें कि चीफ जस्टिस ने कुछ समय पहले सभी जजों, न्यायिक अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन दान करने का अनुरोध किया था. इस पहल के बाद सभी जजों, न्यायिक अधिकारियों ने अपने एक दिन का वेतन दान किया. मुख्यमंत्री सहायता कोष में 26 लाख 40 हजार रुपए जमा करा दिए गए हैं.


विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट