सफलता का जश्न: प्रियंका चोपड़ा ने नोरा फतेही को गले लगाकर किया सेलिब्रेशन
मुंबई: हाल ही में न्यूयॉर्क शहर में शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। वहीं नोरा फतेही ने भी अपनी मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया।
प्रियंका ने की नोरा के गाने की तारीफ
यह पार्टी दिवाली थीम पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शानदार पार्टी के दौरान प्रियका ने नोरा के गाने 'दिलबर की आंखों का' गाने की तारीफ की। यह गाना आने वाली फिल्म 'थामा' का है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इसकी बीट्स और नोरा की परफॉर्मेंस की वजह से यह गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। फैंस इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।
नोरा का पोस्ट
नोरा ने पार्टी से कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का चमकदार गोल्ड गाउन पहना हुआ है, जो 'ऑल दैट ग्लिटर्स' स्टाइल का है। यह टू-पीस ड्रेस थी, जिसमें फ्लोइंग स्कर्ट थी। इसे वेमैन और मीका ने स्टाइल किया। वहीं प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ आई थीं। प्रियंका ने थ्री पीस सिल्वर ड्रेस में जलवा बिखेरा जबकि उनके पति निक ने मैचिंग ट्राउजर के साथ सुंदर शेरवानी पहनी हुई है।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' में व्यस्त हैं। वहीं नोरा का हाल ही में फिल्म 'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' में नजर आईं, जो हाल ही रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा का धमाकेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म 'थामा' इस दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट