काजोल ने बेटे युग को खास अंदाज में किया विश, मजेदार वीडियो देख मुस्कुराए फैंस
मुंबई: आज शनिवार को काजोल और अजय देवगन के बेटे युग का 15वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति-अभिनेता अजय देवगन और बेट युग के साथ दिख रही हैं। इसमें अभिनेत्री ने बेटे युग को जन्मदिन की शुभकानाएं भी दी हैं।
काजोल ने बेटे को किया बर्थडे विश
अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन और युग देवगन कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुद इस वीडियो को सैल्फी कैमरा से रिकॉर्ड कर रही हैं। साथ ही वह कुछ कहती भी दिख रही हैं, लेकिन साफ सुनाई नहीं दे रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में काजोल ने लिखा, ‘आज युग देवगन का 15वां जन्मदिन है। उम्मीद है कि मेरा प्यारा बेटा हमेशा दयालु और बेहतरीन बना रहेगा।’
काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ओटीटी पर आई फिल्म ‘सरजमीं’ में देखा गया। इसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वो ‘मां’ फिल्म में भी नजर आई थीं। साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही जियो हॉटस्टार की सीरीज 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी, जो 19 सितंबर से स्ट्रीम होगा। इसके अलावा काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’। यह शो आगामी 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।
युग देवगन ने की थी डबिंग
काजोल-अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने आखिरी बार 'कराटे किड लेजेंड' में हिंदी डबिंग का काम किया था। ये दर्शकों को काफी पसंद आया था।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव