‘कांतारा चैप्टर 1’ में नया ट्विस्ट, गुलशन देवैया का किरदार बनेगा फिल्म की जान
मुंबई : ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई। अब इस फिल्म का प्रीक्वल आ रहा है। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म में एक्टर गुलशन देवैया की एंट्री हो गई है। आज मंगलवार को मेकर्स ने एक्टर का लुक रिवील किया है।
सिंहासन पर बैठे दिखे गुलशन देवैया
होम्बले फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें गुलशन देवैया का लुक रिवील किया गया है। गुलशन देवेया कुलशेखर की भूमिका अदा करेंगे। जारी किए गए पोस्टर में वे दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर मुकुट सजा है और किसी राजा की वेशभूषा में वे सिंहासन पर विराजमान हैं। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य साउथ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।


विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी