कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश की. लेकिन तभी एक पुलिसकर्मी पुतला लेकर भाग गया
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वोट चोरी के आरोप में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश की। लेकिन तभी एक पुलिसकर्मी पुतला लेकर भाग गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प देखने को मिली।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
उज्जैन का एक वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की तैयारी में थे, लेकिन तभी एक पुलिसकर्मी पुतला उठाकर भाग जाता है। जिसके पीछे अन्य पुलिसकर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ता भागते हुए दिखाई देते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पकड़ लेते हैं, हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुतला जला नहीं पाए।
कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने का किया विरोध
INDI गठबंधन के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आज संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मार्च को बीच रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया था।


Tamilaga Vettri Kazhagam को समर्थन देकर बड़ा खेल खेल सकती है Dravida Munnetra Kazhagam
अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देगा Sanchi Railway Station, 15 करोड़ से हुआ कायाकल्प
‘Dhurandhar’ से बॉक्स ऑफिस पर मच सकता है तहलका, जल्द आएगा सरप्राइज
विभिन्न कोर्सों में दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी, छात्रों को मिला बड़ा अपडेट
अदालत ने दिखाई सख्ती, राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे