एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट चालान की प्रविष्टियां 15 दिवस में कराने की सुविधा
भोपाल : मध्यप्रदेश के एनपीएस के अधीन कार्यरत सभी शासकीय सेवक जिनकी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत मिसिंग क्रेडिट चालान की प्रविष्टियां उनके एनएसडीएल पीआरएएन एकाउंट में लंबित है, निराकरण 15 दिवस में करवा सकते हैं। संचालक कोष एवं लेखा डॉ. राजीव सक्सेना ने बताया है कि एनपीएस के मिसिंग क्रेडिट अंशदान की आहरण एवं संवितरण अधिकारी से समायोजन की कार्यवाही करने के लिये कोषालय स्तर पर चिन्हांकन नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासकीय सेवक वांछित अभिलेख एवं चालान की प्रति के साथ आहरण एवं संवितरण अधिकारी से संपर्क कर निराकरण के लिये कार्यवाही कर सकते हैं। आगामी 15 दिवस में समस्या का निराकरण नहीं कराने पर लंबित प्रकरणों की जिम्मेदारी संबंधित शासकीय सेवक/आहरण एवं संवितरण अधिकारी की होगी।


इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल