मंत्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाईट का किया शुभारंभ
रायपुर : संसदीय कार्य विभाग मंत्री केदार कश्यप द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में संसदीय कार्य विभाग की नवीन वेबसाईट
https://cgparliamentary.cgstate.gov.in
का आम जनता के उपयोगार्थ शुभारंभ किया गया। संसदीय कार्य विभाग का यह वेबसाईट एनआईसी की टीम द्वारा डेवलप किया गया है।
नवीन वेबसाईट के माध्यम से विभागीय दायित्व अधिनियम-नियम एवं कार्यक्रम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष का वेतन भत्ता तथा विधानसभा के सदस्यों और भूतपूर्व सदस्यों के वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य विभाग के सचिव एस. प्रकाश, उप सचिव नीलम टोप्पो एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन