IPL 2025: RCB ने लखनऊ को हराकर क्वालिफायर-1 में बनाई जगह, अब पंजाब से फाइनल के लिए टक्कर
RCB vs LSG: IPL 2025 का 70वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रनों के विशाल टारगेट को चेज करते हुए RCB ने न केवल एक शानदार जीत हासिल की, बल्कि लीग स्टेज को टॉप-2 में समाप्त करके प्लेऑफ में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया. RCB ने अपने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. इस जीत ने RCB को क्वालिफाइर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले का टिकट दिलाया, जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे.
228 रनों का रोमांचक रन चेज
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऋषभ पंत ने एक कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए. वहीं, मिचेल मार्श ने 67 रनों का योगदान दिया. जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए. RCB की ओर से नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया.
यह स्कोर किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन RCB ने इस लक्ष्य को न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि इसे बखूबी हासिल भी किया. इस रन चेज में RCB की बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया. विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और अपनी शानदार पारी के साथ न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि T20 क्रिकेट में एक ही टीम (RCB) के लिए 9000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. विराट के अलावा फिल सॉल्ट ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली. विराट ने 30 गेंदों पर 54 रन बनाए और सॉल्ट ने 30 रनों का योगदान दिया. RCB की पारी के दौरान ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत दी, जबकि मिडिल ऑर्डर ने दबाव को संभाला और अंत में फिनिशरों ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ टारगेट को हासिल कर लिया. कप्तान जितेश शर्मा ने एक कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत कर पहुंचाया.
अब पंजाब की टीम से होगा सामना
इस जीत के साथ RCB ने लीग स्टेज को टॉप-2 में खत्म किया, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. टॉप-2 में रहने का मतलब है कि अब वे क्वालिफाइर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफाइर-2 में एक और मौका मिलेगा. यह दोहरी संभावना RCB के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से अपनी पहली IPL ट्रॉफी का इंतजार कर रही है.


सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक