इब्राहिम अली खान ने प्रियंका चोपड़ा की सलाह का किया खुलासा, बताया कैसा था संदेश
फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर इब्राहिम अली खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म के बाद इब्राहिम को मिले-जुले रिएक्शन्स मिले। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों ने इब्राहिम को सलाह दी। ऐसा ही एक संदेश ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की तरफ से भी सैफ के लाडले को मिला। इब्राहिम ने अब एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया है।
इब्राहिम को प्रियंका चोपड़ा की सलाह
इंटरव्यू में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए इब्राहिम ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म देखने के बाद उन्हें एक मैसेज भेजा। इब्राहिम ने कहा, ‘प्रियंका ने मैसेज भेजा कि उन्हें मेरी फिल्म पसंद आई है और मेरा भविष्य काफी ब्राइट है।’
आगे बात करते हुए इब्राहिम ने कहा, ‘उन्होंने मुझे कहा कि बस ऐसे ही मेहनत करते रहो और हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहना। प्रियंका जैसी सुपरस्टार से ये बात सुनना मेरे लिए काफी प्रेरणादायक था। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।’
एक्टिंग को करियर क्यों चुना?
इस इंटरव्यू में इब्राहिम ने बताया कि उन्हें बहुत कम उम्र से ही फिल्मों की दुनिया को करीब से देखा है। वो अक्सर अपने पिता के साथ सेट पर जाया करते थे और वहीं से उनके दिल में अभिनय का बीज पड़ा। हालांकि, एक्टिंग को करियर के रूप में लेने का फैसला उन्होंने खुद की इच्छा से लिया और इस पर कोई बाहरी दबाव नहीं था।
‘नादानियां’ इब्राहिम ने की बात
फिल्म ‘नादानियां’ के प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी पहली फिल्म वैसी नहीं निकली जैसी वह चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं और अपने प्रदर्शन को लेकर ईमानदार हूं। मैं अपनी गलतियों को सुधारने और आगे बेहतर करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।'


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव