ILC 2025: ILC का आगाज़ 27 मई से, धवन-रैना और दिलशान मैदान में फिर मचाएंगे धमाल
ILC 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना, शिखर धवन और श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान सहित कई बड़े खिलाड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) में खेलते नजर आएंगे. यह टूर्नामेंट 27 मई से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा. इसका फाइनल मैच 5 जून को होगा. इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान भी शामिल हैं.
टक्कर देंगे पांच महाद्वीपीय दिग्गज
भारतीय टीम "इंडियन वॉरियर्स" की ओर से पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी खेलेंगे. दोनों ही खिलाड़ी पेसर हैं. इसके अलावा पांच और टीमें होंगी, जिसमें अफ्रीकन लॉयंस, ट्रांस टाइटन्स (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स और एशियन एवेंजर्स शामिल हैं. टूर्नामेंट के नाम के अनुरूप ये छह टीमें छह अलग-अलग महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करेंगी.
ILC टूर्नामेंट से फिर दिखेगा दिग्गजों का जलवा
ILC के निदेशक गौरव कमल ने कहा, "ये महान खिलाड़ी वर्षों से हमें रोमांचित करते आए हैं, और अब फिर से मैदान पर जलवा दिखाने लौट रहे हैं. यह टूर्नामेंट उनके योगदान को सम्मान देने और क्रिकेट के जश्न का माध्यम है, जो पूरी दुनिया को जोड़ता है. इस प्रतियोगिता में छह महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती टीमें आपस में खेलेंगी जो इसको वास्तव में वैश्विक क्रिकेट प्रतियोगिता के तौर पर स्थापित करती हैं."
18 मुकाबलों में भिड़ेंगी 6 महाद्वीपीय टीमें
ILC के एक और निदेशक मनीष भट्ट ने कहा, "हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब शिखर धवन की आकर्षक बल्लेबाजी और सुरेश रैना के तेज तर्रार शॉट्स एक साथ मैदान में दिखाई देंगे. उनकी जोड़ी हर मैच को रोमांचक बनाएगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी." इस प्रतियोगिता में 6 महाद्वीपों की 6 टीमें, और कुल 18 मुकाबले होंगे. इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप क्रिकेट के रोमांच को एक नए स्तर तक ले जाने का वादा करती है.


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव