भाजपा-कांग्रेस में पानी को लेकर महासंग्राम, जेल भेजे गए नेता प्रतिपक्ष
इंदौर: जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में पानी टैंकर को लेकर शनिवार देर रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प का मामला सामने आया. आरोप है कि कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता पर हमला कर दिया. हमले में बीजेपी नेता घायल हो गए हैं. पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस नेताओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन सभी को जेल भेज दिया गया है.
कोर्ट ने 3 आरोपियों को भेजा जेल
भाजपा नेता कपिल पाठक ने हीरानगर थाना में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिंटू चौकसे और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया. जहां से कोर्ट ने कांग्रेस नेता सहित तीनों को जेल भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.
8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, शनिवार देर रात हीरानगर थाना क्षेत्र में पानी टैंकर को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. ऐसा आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता और इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक पर हमला कर दिया. घटना में कपिल पाठक के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें लगी है. इस मामले में हीरानगर पुलिस ने कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
नेता प्रतिपक्ष सहित कई गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में अधिक जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा, "प्रारंभिक तौर पर पानी के टैंकर को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए थे. दोनों के बीच खींचतान हुई है. कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे समेत आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है.


इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल